Breaking News

राजकीय शिक्षक संघ ने किया सम्मानित।

By on September 30, 2022 0 191 Views

कालाढूंगी। राजकीय शिक्षक संघ ब्लाक कोटाबाग की बैठक में शिक्षकों की समस्याओं पर चर्चा की गई। राजकीय इंटर कॉलेज पवलगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में खेल मंत्रालय द्वारा आयोजित खेलों में दो स्वर्ण पदक जीतने पर डा, ममता जोशी पाठक एवं राजकीय इंटर कॉलेज प्रतापपुर चकलुवा के प्रधानाचार्य कौस्तुभा चंद्र जोशी को राष्ट्रपति पुरस्कार मिलने पर सम्मानित किया गया। बैठक में ब्लाक अध्यक्ष हेमलता जोशी व मंत्री खीम सिंह रजवार ने कहाकि शिक्षकों की समस्याओं को समय समय पर उठाया जाता रहेगा। जो शिक्षक शिक्षा एवं खेल प्रतिभाओं को क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करेंगे संघ द्वारा उनको सम्मानित किया जाएगा। इस दौरान आशीष रजवार, मोनी रावत, चंद्रा जोशी, गोविंद सिंह कार्की, जगदीश कुमार आदि उपस्थित थे।