राजीव भवन में आज कांग्रेस कार्यकर्ता भारी संख्या में एकत्रित हुए।
देहरादून : प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव और प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह की मौजूदी में कार्यकर्ता सीएम आवास कूच को निकलेेे,।
आक्रोश रैली एस्लेहॉल चौक, राजपुर रोड, दिलाराम चौक होते हुए हाथीबड़कला पहुंची। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आक्रोश रैली के लिए दौरान सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर प्रदर्शनकारियों को हाथीबड़कला पर रोक दिया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस बल के बीच सीएम आवास तक जाने को लेकर तीख नोंक-झोक भी हुई। नारजा कांग्रेसी कार्यकर्ता हाथीबड़कला चौक पर ही धरने पर बैठ गए।
आयोजित कार्यक्रम के तहत कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय में ढोल नगाड़ों के साथ विभिन्न जनपदों से कांग्रेसी कार्यकर्ता प्रदेश मुख्यालय पहुंचें।जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह का कहा कि बढ़ती महंगाई से आम जनमानस त्रस्त हैं लेकिन केंद्र सरकार महंगाई रोकने में असफल साबित हुई है. आज बेरोजगार युवा सड़कों पर रोजगार के लिए दर-दर भटक रहा है, लेकिन बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध नहीं हो पा रहा है वही हालत किसानों की है. भाजपा शासनकाल में किसानों की स्थिति बदहाल हो गई है।
उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार किसानों के कर्ज माफ नहीं कर पाई है. महिला सुरक्षा को लेकर भी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि भाजपा शासनकाल में महिला उत्पीड़न के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं, लेकिन सरकार महिलाओं को सुरक्षा प्रदान करने में पूरी तरह असफल साबित हुई है।
वहीं कांग्रेस श्रम विभाग के प्रदेश प्रवक्ता गीताराम जायसवाल ने भी भाजपा सरकार पर हमला करते हुए कहा किप्रदेश में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर पहुंच गया है। कहा कि हरिद्वार कुंभ में कोरोना फर्जी जांच मामला सबसे बड़ा उदाहरण है। पेट्रोल,डीजल सहित रसोई गैस के दामों में बढ़ोतरी पर नाराजगी जताते हुए यादव ने कहा सरकार महंगाई पर लगाम लगाने में पूरी तरह से विफल साबित हुई है।

