Breaking News
  • Home
  • अन्य
  • उत्तराखंड से पकड़ी गई 12 करोड़ की MDMA ड्रग्स, मुंबई तक फैले नेटवर्क का भंडाफोड़

उत्तराखंड से पकड़ी गई 12 करोड़ की MDMA ड्रग्स, मुंबई तक फैले नेटवर्क का भंडाफोड़

By on July 16, 2025 0 217 Views

देवभूमि उत्तराखंड की शांत वादियों में एक हाई-प्रोफाइल ड्रग्स नेटवर्क चल रहा था, जिसकी जड़ें मुंबई तक फैली थी. एसटीएफ और स्थानीय पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई के बाद इस खतरनाक गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है, जो पिथौरागढ़ में MDMA जैसी घातक ड्रग्स तैयार कर उसे मुंबई तक सप्लाई कर रहा था.
STF की नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के तहत इस पूरे रैकेट को बेनकाब किया है. गिरोह के मास्टरमाइंड कुनाल कोहली को पुलिस ने नानकमत्ता से गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने उसके पास से 126 लीटर कैमिकल, 28 किलो पाउडर और 7.41 ग्राम तैयार MDMA बरामद किया है. बरामद सामग्री से लगभग 12 करोड़ रुपये मूल्य की ड्रग्स तैयार की जा सकती थी.
अब तक पुलिस ने 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इनसे पहले भी करीब 6 करोड़ रुपये की ड्रग्स बरामद हो चुकी है. कुछ अन्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है. डीजीपी दीपम सेठ ने बताया कि सीमांत जिलों को ड्रग्स माफिया शरणस्थली न बना सकें, इसके लिए राज्य पुलिस हर स्तर पर सतर्क है.