Breaking News
  • Home
  • राजनीति
  • जस्सागाँजा में सड़क पुनर्निर्माण और डंपरों की आवाजाही को लेकर ग्रामीणों का धरना

जस्सागाँजा में सड़क पुनर्निर्माण और डंपरों की आवाजाही को लेकर ग्रामीणों का धरना

By on June 11, 2026 0 13 Views

रामनगर।  जस्सागाँजा गांव में सड़क के पुनर्निर्माण की मांग तथा भारी और अनियंत्रित डंपरों की आवाजाही पर रोक लगाने को लेकर ग्रामीण पिछले दो दिनों से आंदोलनरत हैं। ग्रामीणों ने गांव में रास्ता जाम कर सड़क पर धरना देते हुए डंपरों की आवाजाही रोक दी।

देर शाम उपजिलाधिकारी (एसडीएम) गोपाल चौहान तथा रामनगर कोतवाल सुशील कुमार मौके पर पहुंचे और प्रभावित ग्रामीणों से वार्ता की। अधिकारियों द्वारा समस्या के समाधान का आश्वासन दिए जाने के बाद ग्रामीणों ने एक दिन के लिए धरना स्थगित कर दिया।
अधिकारियों ने बताया कि कल संबंधित विभागों के साथ संयुक्त बैठक आयोजित कर समस्या के समाधान पर चर्चा की जाएगी।
धरना स्थल पर ग्राम प्रधान हेमचन्द्र, क्षेत्र पंचायत सदस्य राम सिंह जलाल, पूर्व ग्राम प्रधान निधि मेहरा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की बदहाल स्थिति और भारी वाहनों की अनियंत्रित आवाजाही से लोगों को लगातार परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, जिसके समाधान तक उनका संघर्ष जारी रहेगा।