रणजी में एक बार फिर घूमेगा तारा का बल्ला। पुणे महाराष्ट्र में आयोजित हो रहा है मैच। टीम हुई रवाना।

कालाढूंगी। (शाकिर हुसैन)कालाढूंगी क्षेत्र के अनगिनत खिलाड़ी राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खेलों में अपने हुनर का जलवा दिखाते आये हैं। अब एक बार फिर उत्तराखंड की महिला सीनियर रणजी वनडे टीम में कालाढूंगी निवासी तारा बिष्ट टीम का हिस्सा बनी हैं।

पूर्व में भी रणजी में चयनित होकर अपनी प्रतिभा का जलवा दिखाने के बाद तारा बिष्ट उत्तराखंड की सीनियर क्रिकेटर प्रतियोगिता में भी प्रतिभाग कर चुकी हैं। उत्तराखंड की महिला सीनियर रणजी वनडे टीम पुणे महाराष्ट्र पहुंच गयी है। जहां 31 अक्टूबर से 6 नवंबर तक मैच होना है। कालाढूंगी के वार्ड नम्बर एक निवासी दलीप सिंह बिष्ट की पुत्री तारा बिष्ट अब तक रणजी के साथ ही अन्य कई क्रिकेट मैचों में प्रतिभाग करती रही हैं। जिनकी इस उपलब्धि से कालाढूंगी क्षेत्रवासियों में खुशी है। तारा बिष्ट के साथ ही हल्द्वानी निवासी दिव्या बोहरा, अंजली गोस्वामी व रुद्रपुर से मुस्कान खान रणजी की इस महिला सीनियर रणजी वनडे टीम में प्रतिभाग कर रही हैं। टीम लीडर अंजू तोमर ने बताया सभी खिलाड़ी उत्साहित हैं। यह मैच 31 अक्टूबर से 6 नवंबर तक होना है। सभी खिलाड़ियों के उत्साह से ही हमें जीत मिलेगी।

