- Home
- उत्तराखण्ड
- रामनगर में ओवरलोड वाहन व अवैध खनन के ख़िलाफ़ एसडीएम ने की कार्यवाही,1 लाख 35 हज़ार का वसूला जुर्माना
रामनगर में ओवरलोड वाहन व अवैध खनन के ख़िलाफ़ एसडीएम ने की कार्यवाही,1 लाख 35 हज़ार का वसूला जुर्माना
रामनगर।ओवरलोड वाहन व अवैध खनन के खिलाफ अब अभियान चलेगा। शासन- प्रशासन ने इसके लिए आदेश कर दिया है। रामनगर के अलग-अलग क्षेत्रों के लिए टीमों का गठन किया गया है। ये टीमें छापेमार कार्रवाई करेंगी। टीमों ने ओवरलोड व अवैध खनन के दो डंपर वाहनों को पकड़ने की कार्यवाही की।रामनगर में प्रशासन ने अवैध खनन के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। एसडीएम गौरव चटवाल और तहसीलदार वीपी पन्त के नेतृत्व में टीम ने अवैध खनन के ख़िलाफ़ क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। टीम ने अवैध खनन ढो रहे दो वाहनों को पकड़कर उसने जुर्माना वसूलने की कार्यवाही की गई है।एसडीएम गौरव चटवाल ने बताया कि कई दिनों से क्षेत्र में अवैध खनन की शिकायतें आ रही थी। गठित टीम ने बुधवार रात रामनगर-काशीपुर मार्ग और आमपानी क्षेत्र में अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने एक वाहन में 40 घन मीटर ओवरलोड खनन व दूसरा वाहन में बिना प्रपत्रों का अवैध खनन बरामद किया। उन्होंने बताया कि जब वाहन संख्या यूके18/सीए 4770 के चालक से खनन से संबंधित दस्तावेज दिखाने को कहा तो वाहन चालक खनन से संबंधित कोई भी दस्तावेज नहीं दिखा पाया। तहसीलदार वीपी पन्त के अनुसार गांव आमपानी क्षेत्र में टीम ने वाहन संख्या यूपी21/सीएन 7816 में भरे खनन की जांच की,तो वाहन में प्रपत्र के अनुसार 40 घन मीटर ओवरलोड खनन बरामद किया गया।इसके बाद प्रशासन की टीम ने दोनो वाहनों को पकड़कर लगभग 1 लाख 35 हज़ार रुपये का1 जुर्माना वसूलने की कार्यवाही की गई। उन्होंने कहा कि अवैध खनन के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।इस दौरान टीम में एसडीएम गौरव चटवाल, तहसीलदार वीपी पन्त,नायब तहसीलदार दयाल चन्द्र मिश्रा, राजस्व उपनिरीक्षक तारा चन्द्र घिल्डियाल, आरिफ़ हुसैन, हरीश यादव आदि मौजूद रहे।

