Breaking News
  • Home
  • देश विदेश
  • वाई-फ़ाई हॉटस्पॉट का पासवर्ड नहीं दिया तो दो लोगों ने 17 साल के लड़के को दे दी मौत…

वाई-फ़ाई हॉटस्पॉट का पासवर्ड नहीं दिया तो दो लोगों ने 17 साल के लड़के को दे दी मौत…

By on November 2, 2022 0 157 Views

मुंबई. महाराष्ट्र (Maharashtra) की राजधानी मुंबई (Mumbai) के कामोठे इलाके (Kamothe Area) में वाईफाई हॉटस्पॉट पासवर्ड (wifi password) न देने पर 17 साल के एक लड़के की दो लोगों ने हत्या कर दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर दिया है। नवी मुंबई के डीसीपी जोन-1 विवेक पानसरे ने बताया कि इन तीन लोगों के बीच मारपीट के बाद दोनों आरोपियों ने मृतक को चाकू मार दिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक का नाम विशाल मौर्य है। जबकि दोनों गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रविंद्र हरियानी (22) और राज वाल्मीकि (19) की रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार विशाल कामोठे इलाके के सेक्टर-14 के अंतर्गत आने वाले एक बेकरी में करता था। शुक्रवार (27 अक्टूबर) की रात काम खत्म कर वह हमेशा की तरह मारुति भवन के सामने की पान टपरी में पान खाने गया था। उसके परिचित रविंद्र और राज भी वही मौजूद थे। इस दौरान दोनों आरोपियों का मोबाइल डाटा खत्म हो गया, जिससे उन्होंने विशाल से इंटरनेट कनेक्शन के लिए वाईफाई हॉटस्पॉट पासवर्ड मांगा। विशाल ने पासवर्ड देने से इनकार कर दिया, जिससे उनके बीच बहस हो गई। इससे गुस्साए दोनों आरोपियों ने पहले तो विशाल को लाठियों से मारना शुरू कर दिया। पान टपरी वाले ने झगड़ा सुलझाने की कोशिश की लेकिन राज ने मौका देखते ही अपने पास के चाकू से विशाल की पीठ पर वार कर दिए और दोनों मौके से फरार हो गए।

 

चाकू के हमले में विशाल के गंभीर रूप से घायल होने पर उसे तुरंत एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कामोठे पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद उन्हें दो नवंबर तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।