जांच पड़ताल के बाद भेजा गया नैनीताल।
कालाढूंगी। हाईकोर्ट के आदेश के बाद नैनीताल में हटाये जा रहे मेट्रोपोल अतिक्रमण के मद्देनजर प्रशासन कालाढूंगी में भी मुस्तैद दिखाई दिया। यहां नैनीताल तिराहे से नैनीताल जाने वाले वाहनों को जांच पड़ताल के बाद ही भेजा गया। कालाढूंगी के नैनीताल तिराहे पर कालाढूंगी उप जिलाधिकारी रेखा कोहली व उप परिवहन अधिकारी हल्द्वानी विमल पांडे के नेतृत्व में पुलिस व प्रशासन की टीम मौजूद रही। यहां से नैनीताल को जाने वाले हर वाहन की गहनता से जांच की जा रही थी। ट्रैफिक एसआई राजेश कुमार सिंह, अपर उप निरीक्षक लखविंदर सिंह आदि पुलिस कर्मी मौजूद रहे

