Breaking News
  • Home
  • कॉर्बेट नेशनल पार्क
  • दून मेयर सहित कई नगर पालिका अध्यक्षों ने की सीएम धामी से मुलाकात, विभिन्न मांगों से अवगत कराया

दून मेयर सहित कई नगर पालिका अध्यक्षों ने की सीएम धामी से मुलाकात, विभिन्न मांगों से अवगत कराया

By on May 8, 2025 0 248 Views

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में मेयर देहरादून सौरभ थपलियाल सहित विभिन्न नगर पालिका अध्यक्षों ने मुलाक़ात की | इस अवसर पर उक्त स्थानीय निकाय के जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को अपनी विभिन्न मांगों से अवगत कराया | मुख्यमंत्री ने  उन्हें इस विषय पर  हर संभव उचित सहायता का आश्वासन दिया |

इस अवसर पर अध्यक्ष नगर पालिका डोईवाला  नरेंद्र सिंह, अध्यक्ष नगर पालिका चमोली संदीप रावत, अध्यक्ष नगर पालिका हरबर्टपुर श्रीमती नीरू देवी, अध्यक्ष नगर पालिका मसूरी श्रीमती मीरा सकलानी आदि मौजूद रहे|