Breaking News
  • Home
  • राजनीति
  • घटना के दिन का CCTV फुटेज!, त्रिपुरा के छात्र एंजेल चकमा की हत्या से पहले मारपीट का वीडियो

घटना के दिन का CCTV फुटेज!, त्रिपुरा के छात्र एंजेल चकमा की हत्या से पहले मारपीट का वीडियो

By on December 30, 2025 0 38 Views

देहरादून(Dehradun News) में सेलाकुई इलाके में त्रिपुरा के छात्र एंजेल चकमा की हत्या का मामल प्रदेश के साथ-साथ देशभर में चर्चा का विषय बन गया है। अब इसी से जुड़ी एक सीसीटीवी वीडियो सामने आई है। जिसमें कुछ लोग एंजेल को मारते हुए नजर आ रहे हैं।

त्रिपुरा के छात्र एंजेल चकमा की हत्या का मामला इस वक्त सुर्खियों में बना हुआ है। खुद सीएम धामी ने भी इस मामले का संज्ञान लेते हुए एंजेल के पिता से भी बात की। 24 साल का एंजेल चकमा त्रिपुरा के उनाकोटी जिले का रहने वाला था। देहरादून में वो एमबीए की पढ़ाई कर रहा था। एंजेल के साथ उसका भाई भी देहरादून में ही पढ़ाई कर रहा था। दोनों सेलाकुई इलाके में रह रहे थे।

घटना के दिन का सीसीटीवी फुटेज अब सामने आ गया है। जिसमें एंजेल चकमा और उसका भाई साथ में खड़े दिखाई दे रहे है। बताते चलें कि कल रविवार शाम को मृतक छात्रा का अंतिम संस्कार कर दिया गया था। पुलिस लगातार परिवार से संपर्क में है।

जानकारी के अनुसार नौ दिसंबर को एंजेल चकमा और उसका भाई बाजार गए थे। इसी बीच कुछ युवकों ने दोनों पर नस्लीय टिप्पणी की। इसका विरोध करने पर दोनों पक्षों के बीच झड़प हो गी। इसी बीच पांच से छह लड़कों ने एंजेल को धारधार हथियार से घायल कर दिया। जिसके बाद तुरंत ही एंजेल को ग्राफिक एरा मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया। जहां 17 दिन जिंदगी और मौत से लड़ने के बाद 26 दिसंबर सुबह एंजेल चकमा की मौत हो गई।

एंजेल चकमा के भाई माइकल चकमा ने एफआईआर दर्ज करवाई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा। जिसमें से पांच आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया। आरोपियों के नाम है:-

  • अविनाश नेगी, निवासी शंकरपुर, थाना सहसपुर, उम्र 25 साल
  • शौर्य राजपूत, निवासी धूलकोट, थाना प्रेम नगर, उम्र 18 साल
  • सूरज खवास, निवासी मूलनिवासी मणिपुर हाल निवासी नयागांव पेलियो, उम्र 18 साल।
  • सुमित निवासी, तिलवाड़ी, देहरादून, उम्र 25 साल।
  • आयुष बडोनी, निवासी बाय खाल, सेलाकुई, उम्र 18 साल हैं।

अभी एक नाबालिग आरोपी फरार है। जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। अनुमान लगाया जा रहा है कि वो नेपाल भाग गया है। फरार आरोपी की तलाश में पुलिस ने एक टीम नेपाल भेजी है। इस घटना के बाद उत्तराखंड में रह रहे बाहरी राज्यों के बच्चों में डर की स्थिति पैदा हो गई।