Breaking News

छात्रा को नशीला पदार्थ देकर किया दुष्कर्म…..

By on November 11, 2021 0 352 Views

हलद्वानी में 12वीं में पढ़ने वाली छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता हल्द्वानी के काठगोदाम थाना क्षेत्र की रहने वाली है, क्षेत्र में रहने वाले युवक ने ही युवती के होटल में दुष्कर्म किया है। जिसमें छात्रा के पिता की तरफ से मुकदमा दर्ज करवाया गया है।

एसओ काठगोदाम विमल मिश्रा ने जानकारी देते बताया की पीड़िता 12वी की छात्रा है। जिसे उसी के क्षेत्र में रहने वाले एक युवक ने उसे फोन कर होटल में मिलने को बुलाया था। और छात्रा को नशीला पदार्थ देने के बाद उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। छात्रा के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दिया है और इस मामले में अभियुक्त की गिरफ्तारी पुलिस द्वारा की जा चुकी है। इस मामले से जुड़े जो भी तथ्यो के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।