Breaking News

रातभर अंधेरे में रहे दर्जनभर परिवार।

By on June 15, 2023 0 316 Views

कालाढूंगी। बुधवार की रात्रि वार्ड नंबर तीन के कुछ परिवारों पर भारी पड़ गई। यहां रात्रि को अचानक बिजली गुल हो गई। तकरीबन एक दर्जन परिवारों को गर्मी में अंधेरे में ही रात गुजारनी पड़ी और बिजली महकमा सोता रहा। कालाढूंगी बिजली घर में फोन करके सूचना देने पर बताया जाता रहा लेकिन किसी ने एक नहीं सुनी। समय पर बिजली का बिल वसूल करने वाले लोग सोते रहे और यहां कई परिवार रातभर बिना बिजली के परेशान रहे। इधर देखा जाए तो दिन में ही कई कई बार बिजली कटौती की जा रही है, जिस कारण आमजनमानस परेशान है, जिसकी पीड़ा कोई नहीं सुन रहा है। इधर बिजली विभाग का कहना है कि भारी गर्मी होने के कारण समय समय पर बिजली तारों में फाल्ट आने की समस्या हो रही है, जिस वजह से बिजली तारों का काम भी चल रहा है।