Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • युवक ने तीन लोगों पर रंजिश के तहत मारपीट करने का आरोप लगाते हुए कार्यवाही की मांग की ।

युवक ने तीन लोगों पर रंजिश के तहत मारपीट करने का आरोप लगाते हुए कार्यवाही की मांग की ।

By on December 14, 2021 0 197 Views

रामनगर।एक युवक ने तीन लोगों पर रंजिश के तहत मारपीट करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की हैं। ग्राम पुछड़ी निवासी राजू ठाकुर ने सोमवार को पुलिस को दी तहरीर मे बताया कि बीते दिन रविवार की रात ग्राम पुछड़ी क्षेत्र में नई बसती पुछड़ी निवासी संजू नेगी व उसके दो अन्य साथियों ने गाली गलौज करतें हुए मारपीट की ओर जान से मारने की धमकी भी दी।उन्होंने बताया कि यह लोग उनसे रंजिश रहते हैं।बताया कि पूर्व मे इनके खिलाफ गवाही दी थी उसी की रंजिश रखते हैं।पीड़ित व्यक्ति ने आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की।एसआई राजवीर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।