Breaking News
  • Home
  • देश विदेश
  • मित्र पुलिस की मित्रता को लोग कर रहे सलाम, आईटी पार्क चौकी इंचार्ज धनीराम पुरोहित लोगों की जान बचाने पानी मे उतरे…

मित्र पुलिस की मित्रता को लोग कर रहे सलाम, आईटी पार्क चौकी इंचार्ज धनीराम पुरोहित लोगों की जान बचाने पानी मे उतरे…

By on August 8, 2023 0 442 Views

देहरादून:राजपुर थाना अंतर्गत चौकी आईटी पार्क के इंचार्ज धनीराम पुरोहित द्वारा देर रात आईटी पार्क के क्षेत्र के आसपास भारी बारिश और जलजमाव को देखते हुए खुद चौकी इंचार्ज ने अपनी जान माल की परवाह ना करते हुए आम जनमानस के लोगों की रक्षा के लिए स्वयं पानी में उतर कर लोगों को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया एवं फंसी हुई गाड़ियों को भी सुरक्षित मार्ग की ओर अग्रसर कराने में महत्वपूर्ण योगदान दिया ।

 

 

चौकी इंचार्ज धनीराम पुरोहित  ने मित्र पुलिस की परिभाषा को साकार करते हुए जो आम जनमानस की मदद की उसके लिए क्षेत्र की जनता ने चौकी इंचार्ज का आभार प्रकट किया है। क्षेत्र की जनता एवं स्थानीय प्रबुद्ध जनों  ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं डीजीपी से मांग की है कि ऐसे पुलिस अधिकारियों को न सिर्फ बहादुरी से नवाजा जाए बल्कि इनके अच्छे बर्ताव एवम् मित्र पुलिस के व्यवहार पर समय-समय पर पुलिस विभाग ऐसे अधिकारियों को पुरस्कृत भी करना चाहिए।