Breaking News
  • Home
  • अन्य
  • शॉर्ट-सर्किट से लगी राइस मिल में आग

शॉर्ट-सर्किट से लगी राइस मिल में आग

By on July 31, 2021 0 387 Views

काशीपुर। देर रात मानपुर रोड स्थित आरके राइस मिल में शॉर्ट-सर्किट के चलते अचानक आग लग गई। इसकी सूचना तत्काल अग्निशमन विभाग को दी। सूचना पर फायर स्टेशन से तत्काल वाटर टैंडर व मिनी वाटर टैंडर यूनिट घटना स्थल पहुंचे। राइस मिल के ड्रायर में लगी आग पर फायर यूनिट ने दो होजपाइपो की मदद से फायर टैंडर से लगातार पम्पिग की। इस दौरान पानी समाप्त होने पर राइस मिल के परिसर में लगे फायर हाइड्रेन्ट से पानी लेकर आग को फैलने से रोका गया। फायरकर्मियों की तत्परता से करीब 200 कुंतल धान जलने से बच गया। अग्निकाण्ड में कोई जनहानि नहीं हुई है। इस दौरान खीमानन्द,चालक अनिल कुमार, उपनल चालक अभिमन्यु कुमार, पुष्कर सिंह, विकास रावत, जगदीश प्रसाद, जगदीश काण्डपाल, प्रमोद चौहान आदि मौजूद रहे।