Breaking News

राज्य में फिर से भाजपा बनाएगी सरकार

By on August 5, 2021 0 348 Views

कालाढुंगी।(शकीर हुसैन) भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे के जिला महामंत्री अली नकवी ने प्रेस को जारी बयान में कहा कि केंद्र व राज्य सरकार द्वारा जनहित में चलाई जा रही योजनाओं से प्रभावित होकर अब अल्पसंख्यक भी भाजपा से जुड़ रहा है उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में 2022 के होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा फिर से 60 सीटों से अधिक सीट जीतकर सरकार बनाएगी।उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार द्वारा कोरोना काल मे जो जनहित के फैसले लिए गए है व सराहनीय है। उन्होंने कहा सरकार द्वारा गरीबो को मुफ्त राशन,फिरी में वेक्सिनेशन व किशनो को आर्थिक सहायता,जनधन खातों में धन राशी डालना,ऐतिहासिक कार्य है।उन्होंने कहा भाजपा ही वह सरकार है जो जनहित में कार्य करती है । अन्य सरकारों ने सिर्फ जनता को गुमराह किया है।उन्होंने कहा सरकार की जनहित योजनाओं को देखते हुए उतराखण्ड की जनता एक बार फिर से भाजपा को सत्ता में देखना चाहती है ।