Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • हिमाचल प्रदेश में एक दुखद बस हादसा, पहाड़ से मालवा आने से गहरी खाई में समाई बस।

हिमाचल प्रदेश में एक दुखद बस हादसा, पहाड़ से मालवा आने से गहरी खाई में समाई बस।

By on August 11, 2021 0 419 Views

हिमाचल प्रदेश में एक दुखद बस हादसे की सूचना सामने आ रही है। कहा जा रहा कि यहां पहाड़ से मलवा गिरने की घटना में एक एचआरटीसी की बस इस मलवे के साथ गहरी खाई में दब गई है। घटना हिमाचल के किन्नौर जिले के निगुलसेरी नेशनल हाईवे-5 पर चील जंगल के पास चट्टानें गिरने की घटना सामने आई है। इस हादसे में एचआरटीसी बस की चपेट में आने की सूचना है। बताया जा रहा है कि चट्टानें गिरने से एचआरटीसी बस मलबे में दब गई है.40 लोगों के मलबे में दबे होने के आशंका है. बताया यह भी जा रहा है, कि यहां अन्य गाड़ियां भी इस मलवे की चपेट में आ गई होंगी।
इस घटना के बाद चलाये जा रहे रेस्क्यू ऑपरेशन में एक शव बरामद हुआ है। 6 घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। अन्य की तलाश जारी है। सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई हैं। एनडीआरएफ, सेना, पुलिस और स्थानीय लोग घायलों को अस्पताल पहुंचाने में जुटे हुए हैं। बताया जा रहा है कि किन्नौर जिले मे मूरंग हरिद्वार रूट की यह बस है। डीसी किन्नौर आबिद हुसैन सादिक ने बताया कि पहाड़ी से लगातार चट्टानें गिर रही हैं। इस वजह से रेस्क्यू में दिक्कत आ रही है। सीएम जयराम ठाकुर ने हर संभव मदद करने का एलान किया है।