Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • सिलिंडर लीकेज होने से लगी आग में मां-बेटी बुरी तरह से झुलसे।

सिलिंडर लीकेज होने से लगी आग में मां-बेटी बुरी तरह से झुलसे।

By on August 17, 2021 0 401 Views

उत्तराखंड में उत्तरकाशी के बडकोट व्लोक के नन्द गाँव मे सोमवार शाम को एक घर में सिलिंडर में लीकेज होने से आग लग गई। आग इतनी भयावह थी कि तीन मंजिला भवन मकान जलकर राख हो गया। वहीं, आग बुझाते समय मां-बेटी बुरी तरह से झुलस गई। दोनों को 108 एंबुलेंस की मदद से बडकोट अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार, घटना शाम करीब चार बजे की है। एक घर में गैस सिलेंडर में लीकेज हो रही थी। इसी दौरान वहां सिलेंडर में आग लग गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना तुंरत फायर ब्रिगेड को दी। ग्रामीणों और फायर ब्रिगेड ने मिलकर आग पर काबू पाया, लेकिन सारा सामान जलकर राख हो गया। क्षेत्र पंचायत सदस्य कविता रावत ने बताया कि आग बुझाते समय समा देवी व उनकी पुत्री भारती झुलस गई हैं। मुवावजा देने का भरोसा दिया