Breaking News
  • Home
  • अन्य
  • प्रशासन ने ली मोहर्रम कमेटी की बैठक। सादगी के साथ मोहर्रम मनाने की अपील।

प्रशासन ने ली मोहर्रम कमेटी की बैठक। सादगी के साथ मोहर्रम मनाने की अपील।

By on August 18, 2021 0 262 Views

कालाढूंगी। पैगम्बर मोहम्मद साहब के नवासे हजरत इमाम हुसैन की शहादत की यादगार में मनाए जाने वाले मोहर्रम मनाए जाने को लेकर एसडीएम गौरव चटवाल, सीओ बीएस भाकुनी, थानाध्यक्ष दिनेश नाथ महंत ने मोहर्रम कमेटी के साथ बैठक करते हुए कोरोना के चलते मोहर्रम सादगी के साथ मनाए जाने की अपील की। आगामी 20 अगस्त को मनाए जाने वाले मोहर्रम को लेकर हुई बैठक में एसडीएम गौरव चटवाल व सीओ बीएस भाकुनी ने कहा कि कोरोना के खतरे को देखते हुए प्रशासन के निर्देशों के अनुसार ही मोहर्रम मनाएं।
इधर मोहर्रम कमेटी के अब्दुल सलाम व जामा मस्जिद सदर वकील अहमद ने बताया विगत वर्ष भी कोरोना के मद्देनजर मोहर्रम होने वाले जुलूस व अनेकों कार्यक्रम रद्द कर दिए गए थे, जो इस बार भी नहीं होंगे। सभी लोगों द्वारा अपने-अपने घरों में ही फातिहा कर इमाम हुसैन व कर्बला के शहीदों को याद किया जाएगा।
इस दौरान कमेटी के अब्दुल सलाम, जामा मस्जिद सदर वकील अहमद, अलीम अहमद, रईस अहमद, मो, शहजाद, ताहिर कादरी, मो, अकरम, जलालुद्दीन, रईस भारती, निजाम हैदर, मोबीन आदि उपस्थित थे।
फोटो। बैठक लेते एसडीएम व सीओ।।

मोहर्रम कमेटी ने किया एसओ महंत का स्वागत।
कालाढूंगी। पुलिस कार्य क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए स्वतंत्रता दिवस पर उत्तराखंड पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार द्वारा कालाढूंगी थानाध्यक्ष दिनेश नाथ महंत को देहरादून में सम्मानित किये जाने पर कालाढूंगी क्षेत्रवासियों में भी खुशी है।
मंगलवार को जामा मस्जिद कमेटी और मोहर्रम कमेटी के लोगों ने थानाध्यक्ष दिनेश नाथ महंत का स्वागत किया। और उनके कार्यों की सराहना भी की। साथ ही एसडीएम गौरव चटवाल व सीओ बीएस भाकुनी के कार्यों की भी सराहना करते हुए उनका भी स्वागत किया।
इस दौरान कमेटी के अब्दुल सलाम, जामा मस्जिद सदर वकील अहमद, जाहिद हबीबी, अलीम अहमद, रईस अहमद, मो, शहजाद, ताहिर कादरी, जलालुद्दीन, रईस भारती, निजाम हैदर, मोबीन आदि उपस्थित थे।
फोटो। एसओ महंत का स्वागत करते सदर कमेटी।