Breaking News
  • Home
  • राजनीति
  • अनियमितता पाये जाने पर 04 स्पा सेंटरों पर पुलिस की कार्यवाही, 40,000 का किया जुर्माना

अनियमितता पाये जाने पर 04 स्पा सेंटरों पर पुलिस की कार्यवाही, 40,000 का किया जुर्माना

By on March 28, 2025 0 375 Views

नैनीताल।एसएसपी नैनीताल द्वारा जिले के सभी थाना प्रभारियों तथा एंटी ह्यूमन ट्रैफिक टीम को जनपद में स्थित सभी होटलों तथा स्पा सेंटरों की नियमित चेकिंग किए जाने तथा अवैध गतिविधि/ अनियमितता मिलने पर संबंधितों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं।

जिस आदेश के क्रम में बीती दिवस एण्टी ह्यूमैन ट्रैफिकंग टीम द्वारा हल्द्वानी क्षेत्र में स्थित स्पा सेंटरों का औचक निरीक्षण किया गया तथा अनियमितताएँ पाए जाने वाले 04 स्पा सेंटरों 1- Relax The proffesional spa, 2- The cloud nine luxury spa, 3-seven heaven spa, 4- Angel unisex spa के विरुद्ध चलानी कार्यवाही की गई।

इन सभी सेंटरों में विजिटर रजिस्टर में कस्टमर का पूर्ण विवरण अंकित न होने, ग्राहकों की आईडी का सत्यापन न करने तथा कर्मचारियों का सत्यापन न किए जाने पर उपरोक्त स्पा सेंटरों के विरुद्ध धारा 52(3)83 पुलिस एक्ट के तहत ₹10,000-10,000 के चालान किए गए।