Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • जनपद के थानों के मालखानों में लम्बित माल मुकदमाती के निस्तारण के लिए चलाये जा रहे अभियान

जनपद के थानों के मालखानों में लम्बित माल मुकदमाती के निस्तारण के लिए चलाये जा रहे अभियान

By on January 29, 2022 0 275 Views

रामनगर।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के आदेश के अनुपालन में जनपद के थानों के मालखानों में लम्बित माल मुकदमाती के निस्तारण के लिए चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत क्षेत्राधिकारी बलजीत सिंह भाकुनी रामनगर के निर्देशन और प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार सैनी के नेतृत्व में थाना रामनगर के मालखाने में लम्बित मालों के निस्तारण के लिए व्यापक अभियान चलाया गया।कोतवाल ने बताया कि अभियान के अन्तर्गत अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रामनगर जिला नैनीताल/ जिला मजिस्ट्रेट के आदेश के अनुपालन में क्षेत्राधिकारी रामनगर,नायब तहसीलदार रामनगर, सम्भागीय परिवहन अधिकारी रामनगर, पूर्ति निरीक्षक रामनगर, सहायक अभियोजन अधिकारी रामनगर औऱ प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामनगर को सम्मिलित करते हुए मालों के निस्तारण के लिए समिति गठित की गयी।कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि समिति के समक्ष धारा 72 आबकारी अधिनियम में जब्त किये गये 05 वाहनों को नीलाम किये गये और जुआ अधिनियम के 37 मालों को समिति के समक्ष नष्ट किया। नीलामी/नष्टीकरण में 106898 रुपये प्राप्त किये गये जिन्हें राजकोष में जमा किया जायेगा।