बकरा ईद को लेकर पीस कमेटी की बैठक आयोजित।
हल्द्वानी।(शाकिर हुसैन) मंगलवार को नगर के ललित आर्य महिला इंटर कॉलेज बनभूलपुरा हल्द्वानी में प्रशासनिक अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों की ईद का त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से मनाए जाने को लेकर बैठक आयोजित की गई जिसमें सबसे अपने अपने विचार रखे व क्षेत्र की समस्याओं से अधिकारियों को अवगत कराया गया ।इस महत्वपूर्ण बैठक में बिजली पानी सफाई व्यवस्था अन्य तमाम महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में नगर के सिटी मजिस्ट्रेट, एसडीएम, एसपी सिटी, सीओ हल्द्वानी, विद्युत विभाग, जल संस्थान, नगर निगम के अधिकारीगण व बनभूलपुरा थाने का स्टॉप एवं शहर की मस्जिदों के इमाम, पार्षद गण, शहर के जिम्मेदार व सम्मानित लोगों बैठक में मौजूद रहे।। बैठक में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे के जिलाध्यक्ष हाजी मेहबूब अली द्वारा भी अपने विचार रखे गए व प्रशासनिक अधिकारियों से क्षेत्र की समस्याओं को गम्भीरता से लेते हुए दूर करने की मांग की । जिस पर प्रशासन ने जल्द ही सभी समस्याओं का समाधान करने का अस्वाशन दीया।

