Breaking News
  • Home
  • ब्रेकिंग
  • नैनीताल जाने वाले पर्यटको को लेकर कालाढूंगी के नैनीताल तिराहे पर पुलिस का सख्त पहरा

नैनीताल जाने वाले पर्यटको को लेकर कालाढूंगी के नैनीताल तिराहे पर पुलिस का सख्त पहरा

By on July 23, 2021 0 298 Views

कालाढूंगी । (शाकिर हुसैन) नैनीताल जाने वाले पर्यटको को लेकर कालाढूंगी के नैनीताल तिराहे पर पुलिस का सख्त पहरा है। यहां से नैनीताल जा रहे पर्यटको के प्रपत्रों की जांच पुलिस बारीकी से कर आगे भेज रही है। दरअसल इन दिनों नैनीताल जाने के लिए पर्यटको का तांता लगा हुआ है। ऐसे में दून स्मार्ट सिटी पोर्टल में रजिस्ट्रेशन के साथ ही 72 घण्टे की कोविड नेगेटिव रिपोर्ट भी पर्यटको के लिए लाना अनिवार्य है। इसलिए कालाढूंगी पुलिस ने सतर्कता बरतते हुए यहां चेकिंग अभियान चलाया हुआ है।