हल्द्वानी: दुग्ध संघ प्लांट में अमोनिया गैस लीक, काम कर रहे कई कर्मचारी झुलसे
नैनीताल के लालकुंआ में स्थित दुग्ध संघ प्लांट में अमोनिया गैस लीक होने से हड़कंप मच गया। मौके पर मौजूद कई कर्मचारी प्रभावित हो गए। आनन-फानन में प्रभावित हुए कर्मचारियों को हल्द्वानी बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया।
दुग्ध संघ के प्लांट में अमोनिया गैस लीक होने से मचा हड़कंप
मिली जानकरी के अनुसार घटना सोमवार सुबह की बताई जा रही है। गैस लीक होने के चलते आठ कर्मचारी प्रभावित हो गए। आनन-फानन में सभी को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
प्लांट में काम कर रहे कई कर्मचारी झुलसे
गैस रिसाव के बाद प्लांट को बंद कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार एसडीएम परितोष वर्मा ने कहा की गैस लीक किन कारणों से हुई है उसकी जांच की जा रही है। फिलहाल बेस हॉस्पिटल की सीएमएस को सभी कर्मचारियों के बेहतर इलाज के लिए निर्देशित किया गया है।