Breaking News

अचानक कार में लगी आग, कार जलकर हुई खाक।

By on August 30, 2021 0 544 Views

हल्द्वानी के पीलीकोठी के पास खड़ी एक कार में देखते -देखते अचानक आग लग गई। इतना ही नही कार धू-धू कर जल गई। गनीमत यह रही की गाड़ी में बैठा व्यक्ति ने बाहर निकल अपनी जान बचाई। कार को जलता देख मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोगों की भीड़ भी इकट्ठा हो गई।
मौके पर पहुंची पुलिस ने कार के आस पास खड़े लोगों को हटाया। कार में लगी आग को बामुशिक बुझाया गया। लेकिन कार जबतक जलकर खाक को चुकी थी। तबाया जा रहा है की अचानक कार के सार्ट सर्किट हुआ और आग ने विकराल रुप ले लिया ।