Breaking News
  • Home
  • राजनीति
  • गोरापड़ाव और तीनपानी लालकुआं में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर सांसद अजय भट्ट ने जताई चिंता एनएचएआई को पत्र लिखकर मांगे सुरक्षा इंतजाम, शीघ्र कार्रवाई के दिए निर्देश

गोरापड़ाव और तीनपानी लालकुआं में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर सांसद अजय भट्ट ने जताई चिंता एनएचएआई को पत्र लिखकर मांगे सुरक्षा इंतजाम, शीघ्र कार्रवाई के दिए निर्देश

By on May 18, 2026 0 20 Views

हल्द्वानी। बरेली रोड स्थित गोरापड़ाव से तीनपानी, हल्दुचौड़ और लालकुआं क्षेत्र में लगातार बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए Ajay Bhatt ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के परियोजना निदेशक को पत्र भेजकर तत्काल सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

सांसद अजय भट्ट ने अपने पत्र में कहा कि बरेली रोड का गोरापड़ाव, तीनपानी, हल्दुचौड़ और लालकुआं क्षेत्र अत्यंत व्यस्त मार्ग है, जहां स्थानीय नागरिकों, स्कूली वाहनों तथा भारी वाहनों की लगातार आवाजाही बनी रहती है।

इसके बावजूद क्षेत्र में पर्याप्त यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का अभाव है, जिसके चलते लगातार सड़क हादसे हो रहे हैं और लोगों में भय एवं असुरक्षा का माहौल बना हुआ है।

उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय नागरिकों की ओर से लगातार शिकायतें मिल रही हैं कि सड़क पर सुरक्षा संबंधी पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं। सांसद ने एनएचएआई अधिकारियों से मार्ग का शीघ्र स्थलीय निरीक्षण कर आवश्यक सुधार कार्य कराने की मांग की है।

पत्र में सांसद ने विशेष रूप से संकेतक बोर्ड, स्पीड कंट्रोल व्यवस्था, स्पीड ब्रेकर, रंबल स्ट्रिप, हाईमास्ट लाइट, डिवाइडर, जेब्रा क्रॉसिंग, चेतावनी बोर्ड तथा ट्रैफिक नियंत्रण व्यवस्था जैसे सुरक्षा उपाय तत्काल लागू करने की आवश्यकता बताई है।

सांसद अजय भट्ट ने एनएचएआई अधिकारियों को जनहित को प्राथमिकता देते हुए आवश्यक तकनीकी सुधार शीघ्र सुनिश्चित करने तथा की गई कार्रवाई से उन्हें अवगत कराने के निर्देश भी दिए हैं।