Breaking News
  • Home
  • राजनीति
  • राजपुरा लूटकांड का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर हल्द्वानी पुलिस की बड़ी कार्रवाई

राजपुरा लूटकांड का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर हल्द्वानी पुलिस की बड़ी कार्रवाई

By on May 23, 2026 0 34 Views

हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत हल्द्वानी पुलिस ने राजपुरा क्षेत्र में हुई मोबाइल और नकदी लूट की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटा गया मोबाइल फोन और नकदी भी बरामद की है।

जानकारी के अनुसार 22 मई 2026 को कुशल सिंह पुत्र जैंत सिंह निवासी चमोली (गाजा), पोस्ट पटरानी, विकासखंड ओखलकांडा, जनपद नैनीताल ने कोतवाली हल्द्वानी में तहरीर देकर बताया कि अज्ञात बदमाशों ने उनसे मोबाइल फोन और ₹2500 की नकदी लूट ली। शिकायत के आधार पर कोतवाली हल्द्वानी में मुकदमा संख्या 173/2026 धारा 309(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक संजीत राठौर को सौंपी गई।

घटना को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने तत्काल आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। एसपी हल्द्वानी मनोज कत्याल के पर्यवेक्षण, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार सैनी तथा प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह मेहता के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई।

पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और सुरागरसी-पतारसी के आधार पर घटना में शामिल दो आरोपियों की पहचान मोहम्मद कासिम और शारिक अंसारी उर्फ पन्ना के रूप में की। पुलिस ने 23 मई 2026 को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से एक itel कंपनी का लूटा गया मोबाइल फोन और ₹1650 नकद बरामद किए गए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी भी की गई है।
गिरफ्तार आरोपी

मोहम्मद कासिम पुत्र मोहम्मद नाजिम, निवासी लाइन नंबर-16, पुरानी आरा मशीन के सामने, बनभूलपुरा, जिला नैनीताल।
शारिक अंसारी उर्फ पन्ना पुत्र मोहम्मद शरीफ, निवासी गांधीनगर पुलिया के पास, वार्ड-27, थाना बनभूलपुरा, जिला नैनीताल।
आपराधिक इतिहास

पुलिस के अनुसार आरोपी मोहम्मद कासिम के खिलाफ पहले भी लूट और चोरी से संबंधित मामला दर्ज है। वहीं शारिक अंसारी उर्फ पन्ना के खिलाफ मारपीट, चोरी और आर्म्स एक्ट सहित कई मुकदमे दर्ज हैं।
एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने कहा कि जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।