Breaking News
  • Home
  • राजनीति
  • ईंधन बचाओ अभियान को बढ़ावा देने बस से हल्द्वानी पहुंचे सांसद अजय भट्ट

ईंधन बचाओ अभियान को बढ़ावा देने बस से हल्द्वानी पहुंचे सांसद अजय भट्ट

By on May 24, 2026 0 6 Views

हल्द्वानी। पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री एवं सांसद Ajay Bhatt शनिवार को दिल्ली से रोडवेज बस द्वारा हल्द्वानी पहुंचे। ईंधन संरक्षण अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से किए गए इस सफर के दौरान हल्द्वानी पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
सांसद अजय भट्ट ने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री Narendra Modi द्वारा चलाया जा रहा “ईंधन बचाओ” अभियान केवल एक अपील नहीं, बल्कि राष्ट्रहित और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने स्वयं सार्वजनिक परिवहन का उपयोग कर आमजन को यह संदेश देने का प्रयास किया कि अनावश्यक ईंधन खर्च से बचते हुए अधिक से अधिक बस एवं अन्य सार्वजनिक परिवहन साधनों का प्रयोग किया जाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि छोटी-छोटी आदतों में बदलाव लाकर हम ऊर्जा संरक्षण, पर्यावरण सुरक्षा और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं।
इससे पूर्व रुद्रपुर पहुंचने पर मेयर Vikas Sharma एवं विधायक Shiv Arora ने सांसद अजय भट्ट का स्वागत किया। इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।