भारत बौद्धिक राष्ट्रीय परीक्षा में रामनगर महाविद्यालय के सूरज सिंह रावत को सांत्वना पुरस्कार
रामनगर। पीएनजी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रामनगर में अध्ययरत स्नातक द्वितीय सेनेस्टर के छात्र सूरज सिंह रावत को भारत बौद्धिक राष्ट्रीय परीक्षा में सान्त्वना पुरस्कार प्राप्त हुआ है। संयोजक डॉ मूलचंद्र शुक्ल ने बताया कि इन्हें पूर्व में प्रतिभागिता प्रमाण पत्र प्रदान किया गया है।अब सांत्वना पुरस्कार प्राप्त होने पर इन्हें प्रशस्तिपत्र एवं पच्चीस सौ रूपये के नगद धनराशि का प्रेषित चेक पुरस्कार स्वरूप प्रदान किया गया है।प्राचार्य प्रोफेसर एम.सी. पाण्डे,चीफ प्रॉक्टर प्रोफेसर एस.एस. मौर्या एवं संयोजक डॉ. मूलचंद्र शुक्ल द्वारा उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाओ के साथ प्रेषित पुरस्कार एवं पच्चीस सौ रूपये की नगद धनराशि से पुरस्कृत किया गया। इस पर महाविद्यालय परिवार ने प्रसन्नता व्यक्त की।
बता दें कि विद्या भारती उच्च शिक्षण संस्थान उत्तराखण्ड एवं दिल्ली विश्वविद्यालय के संयुक्त आयोजकत्व द्वारा भारत बौद्धिक राष्ट्रीय परीक्षा 2025-26 का आयोजन 31 जनवरी को किया गया था।इस परीक्षा में रामनगर महाविद्यालय के संस्थागत छात्रों के अलावा उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के अध्ययनरत विद्यार्थी भी प्रतिभाग किए थे।
यह परीक्षा राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित की गई थी।
संयोजक डॉ. मूलचन्द्र शुक्ल,उपसंयोजक डॉ. नीमा राणा, डॉ. सुभाष पोखरियाल,डॉ. ममता भदोला जोशी,परीक्षा प्रभारी डॉ. शरद भट्ट एवं डॉ. दीपक खाती आदि सहित कक्ष निरीक्षकों और मूल्यांकन कर्ताओं के संयुक्त सहयोग से परीक्षा और मूल्यांकन कार्य सकुशल एवं निष्पक्ष सम्पन्न हुआ था।

