Breaking News
  • Home
  • राजनीति
  • ऑपरेशन प्रहार: नैनीताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्मैक तस्कर और कच्ची शराब तस्करी में दो गिरफ्तार

ऑपरेशन प्रहार: नैनीताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्मैक तस्कर और कच्ची शराब तस्करी में दो गिरफ्तार

By on June 1, 2026 0 11 Views

हल्द्वानी/लालकुआं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में जनपद में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान जारी रखते हुए अलग-अलग मामलों में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल एवं क्षेत्राधिकारी लालकुआं अमित कुमार सैनी के पर्यवेक्षण में की गई।

बनभूलपुरा पुलिस ने स्मैक तस्कर दबोचा

दिनांक 31 मई 2026 को प्रभारी निरीक्षक दिनेश चंद्र फर्त्याल के नेतृत्व में बनभूलपुरा पुलिस टीम ने गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान मो. दानिश अंसारी (34 वर्ष) निवासी इंद्रानगर, बनभूलपुरा को चोरगलिया रोड रेलवे फाटक के पास से गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 8.33 ग्राम स्मैक बरामद हुई।
इस संबंध में कोतवाली बनभूलपुरा में एफआईआर संख्या 90/2026 धारा 8/21/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

आरोपी का आपराधिक इतिहास

एफआईआर संख्या 37/2026, धारा 8/21/60 एनडीपीएस एक्ट
एफआईआर संख्या 371/2023, धारा 8/21/60 एनडीपीएस एक्ट

लालकुआं पुलिस ने 34 पाउच कच्ची शराब के साथ आरोपी पकड़ा

वहीं, कोतवाली लालकुआं पुलिस ने भी नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अमित कश्यप पुत्र सुनील कश्यप निवासी बिंदुखत्ता को गिरफ्तार किया। प्रभारी निरीक्षक बृजमोहन सिंह राणा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान आरोपी को सुभाष नगर बैरियर के सामने रेलवे क्रॉसिंग के पास खाली मैदान से पकड़ा।

पुलिस ने उसके कब्जे से एक प्लास्टिक कट्टे में रखे 34 पाउच कच्ची शराब बरामद किए

पूछताछ में अमित कश्यप ने बताया कि सचिन कठैत निवासी बिंदुखत्ता उससे अवैध शराब बिकवाता था और इसके बदले उसे प्रतिदिन एक हजार रुपये दिए जाते थे। पुलिस ने सचिन कठैत के खिलाफ भी आबकारी अधिनियम की धारा 60/69(बी) के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है।
इस मामले में कोतवाली लालकुआं में एफआईआर संख्या 80/2026 दर्ज की गई है।

नशा तस्करों के खिलाफ जारी रहेगा अभियान

नैनीताल पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जनपद में नशा तस्करी, अवैध शराब कारोबार और अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए ऑपरेशन प्रहार के तहत अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस ने लोगों से भी अपील की है कि नशे के कारोबार से जुड़ी किसी भी सूचना को तत्काल पुलिस के साथ साझा करें।