Breaking News
  • Home
  • राजनीति
  • मुख्यमंत्री ने छात्राओं के साथ सुना ‘मन की बात’, बोले- प्रेरणादायी कहानियां बदल रही हैं समाज

मुख्यमंत्री ने छात्राओं के साथ सुना ‘मन की बात’, बोले- प्रेरणादायी कहानियां बदल रही हैं समाज

By on June 1, 2026 0 7 Views

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री आवास में नेताजी सुभाष चन्द्र बोस आवासीय बालिका छात्रावास की छात्राओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 134वें संस्करण को सुना। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘मन की बात’ देशवासियों को प्रेरित करने वाला एक सशक्त माध्यम बन चुका है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विभिन्न क्षेत्रों की प्रेरणादायक कहानियों को साझा कर लोगों को जनहित और राष्ट्रहित के कार्यों के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, नवाचार, स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने और सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों पर प्रधानमंत्री के संदेश समाज में सकारात्मक परिवर्तन का आधार बन रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री की प्रेरणा से उत्तराखंड में भी अनेक लोग अपने कार्यों से समाज में बदलाव ला रहे हैं। राज्य सरकार ऐसे लोगों को प्रोत्साहित करने का कार्य कर रही है, ताकि समाज में सकारात्मक सोच और नवाचार को बढ़ावा मिल सके।

उन्होंने कहा कि ‘मन की बात’ के ताजा संस्करण में प्रधानमंत्री ने भीषण गर्मी के दौरान स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने और गर्मी से बचाव के उपाय अपनाने का आह्वान किया। साथ ही देशी एवं पारंपरिक पेयों को बढ़ावा देने तथा आम सहित भारतीय फलों की विशेषताओं का भी उल्लेख किया।

मन की बात के बाद छात्राओं से किया संवाद

कार्यक्रम के उपरांत मुख्यमंत्री ने नेताजी सुभाष चन्द्र बोस आवासीय बालिका छात्रावास की छात्राओं से संवाद कर कार्यक्रम को लेकर उनका फीडबैक लिया और उनके विचार सुने।

मुख्यमंत्री ने छात्राओं से कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद और अपनी रुचि के अन्य क्षेत्रों में भी सक्रिय भागीदारी करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जीवन में छोटे-छोटे सकारात्मक प्रयास ही बड़े बदलावों की नींव रखते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अच्छे कार्यों से अन्य लोग भी प्रेरित होते हैं और समाज में सकारात्मक वातावरण का निर्माण होता है। निष्ठा और समर्पण के साथ किया गया कार्य हमेशा दूसरों के लिए उदाहरण बनता है। इस अवसर पर विधायक महंत दलीप सिंह रावत भी मौजूद रहे।