Breaking News
  • Home
  • राजनीति
  • रामनगर में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध खनन में लिप्त ट्रैक्टर-ट्रॉली सीज

रामनगर में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध खनन में लिप्त ट्रैक्टर-ट्रॉली सीज

By on June 2, 2026 0 9 Views

रामनगर। तराई पश्चिमी वन प्रभाग, रामनगर एवं उप प्रभागीय वनाधिकारी, रामनगर के निर्देशन में वन विभाग ने अवैध खनन के खिलाफ सख्त अभियान जारी रखते हुए एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। वन क्षेत्राधिकारी, रामनगर के नेतृत्व में बंजारी द्वितीय गेट के समीप प्रतिबंधित क्षेत्र में सघन गश्त और निगरानी के दौरान अवैध खनन में संलिप्त एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ लिया गया।
वन विभाग की टीम ने मौके पर कार्रवाई करते हुए वाहन को अपने कब्जे में ले लिया तथा उसे पापड़ी वन परिसर में सुरक्षित खड़ा कर दिया। विभाग द्वारा संबंधित वाहन के विरुद्ध वन अधिनियम एवं अन्य प्रासंगिक नियमों के तहत विधिक कार्रवाई की जा रही है।
वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि संरक्षित वन क्षेत्रों में अवैध खनन किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे मामलों में लगातार निगरानी रखी जा रही है। भविष्य में भी अवैध गतिविधियों के विरुद्ध इसी प्रकार की कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।
इस कार्रवाई में वन विभाग के कई कार्मिकों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिनमें वन दरोगा अजमत खान, वन आरक्षी भगवत सिंह रावत, वन आरक्षी तेजपाल तथा वाहन चालक मनोज तिवारी एवं प्रकाश शामिल रहे।