Breaking News
  • Home
  • राजनीति
  • कनिया नहर में गिरे व्यक्ति को फायर सर्विस ने सुरक्षित बचाया

कनिया नहर में गिरे व्यक्ति को फायर सर्विस ने सुरक्षित बचाया

By on June 3, 2026 0 100 Views

रामनगर। चोरपानी चौराहा स्थित कनिया नहर में एक व्यक्ति के गिरने की सूचना मिलने पर पुलिस फायर स्टेशन रामनगर की टीम ने तत्परता दिखाते हुए सफल रेस्क्यू अभियान चलाकर उसकी जान बचाई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अनीस नामक व्यक्ति नहर के ऊपर बने पुल पर बैठा हुआ था। इसी दौरान वह अचानक संतुलन खोकर नहर में गिर गया। घटना की सूचना मिलते ही फायर स्टेशन रामनगर से फायर यूनिट तत्काल मौके के लिए रवाना हुई।
घटनास्थल पर पहुंचने पर फायर कर्मियों ने देखा कि व्यक्ति नहर के भीतर गिरकर किनारे पर फंसा हुआ है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए फायरमैन नरेंद्र मेहता और विपिन कुमार ने लाइफ जैकेट पहनकर रस्सी के सहारे नहर में उतरकर रेस्क्यू अभियान शुरू किया। उन्होंने लगातार व्यक्ति का हौसला बढ़ाते हुए अथक प्रयासों से उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
रेस्क्यू अभियान की सफलता पर मौके पर मौजूद लोगों ने फायर सर्विस की त्वरित एवं साहसिक कार्रवाई की सराहना की। अभियान पूर्ण होने के बाद फायर यूनिट वापस फायर स्टेशन लौट गई।
रेस्क्यू अभियान में शामिल कर्मचारी:
लीडिंग फायरमैन अर्जुन सिंह नेगी
चालक भोपाल सिंह मेहता, फायरमैन नरेंद्र मेहता, विपिन कुमार, पुष्कर पाल, सुखदेव सिंह राणा शम्भु गिरी, अजीत सिंह