Breaking News
  • Home
  • अन्य
  • कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व विधायक हो सकते हैं भाजपा में शामिल।

कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व विधायक हो सकते हैं भाजपा में शामिल।

By on September 13, 2021 0 321 Views

विधानसभा चुनाव से ठीक पहले भाजपा में कांग्रेस विधायक को और बड़े नेताओं को तोड़कर अपने पार्टी में शामिल करने का जोरशोर के साथ कार्य किया जा रहा है। ऐसा ही एक मामला सामने आ रहा है कि कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व विधायक भाजपा में शामिल हो सकते हैं। लंबे समय से उपेक्षा का शिकार कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व पूर्व विधायक भाजपा का दामन थाम सकते हैं। बीजेपी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी लगातार कांग्रेस के विधायकों और नेताओं के साथ ही अन्य राजनीतिक दलों के नेताओं को भाजपा में शामिल करवा कर अपने कुनबे को मजबूत कर रहे हैं। साथ ही विधानसभा चुनाव में अपनी मजबूत प्रस्तुति करने में लगे हुए हैं, ऐसे में कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष का भाजपा में जाना, उत्तराखंड कांग्रेस के लिए चुनाव से पहले एक बड़ा झटका माना जा रहा है।