Breaking News
  • Home
  • राजनीति
  • उत्तराखंड में पत्रकार कल्याण कोष से 9 दिवंगत पत्रकारों के आश्रितों को ₹5-5 लाख की सहायता, 3 वरिष्ठ पत्रकारों को सम्मान पेंशन की संस्तुति

उत्तराखंड में पत्रकार कल्याण कोष से 9 दिवंगत पत्रकारों के आश्रितों को ₹5-5 लाख की सहायता, 3 वरिष्ठ पत्रकारों को सम्मान पेंशन की संस्तुति

By on July 22, 2026 0 18 Views

उत्तराखंड सरकार ने पत्रकारों के कल्याण और सम्मान की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी की अध्यक्षता में पत्रकार कल्याण कोष और मुख्यमंत्री पत्रकार सम्मान पेंशन योजना समिति की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में समिति ने पत्रकार कल्याण कोष से नौ दिवंगत पत्रकारों के आश्रितों को पांच-पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता दिए जाने की संस्तुति की। इसके साथ ही मुख्यमंत्री पत्रकार सम्मान पेंशन योजना के तहत तीन वरिष्ठ पत्रकारों को आठ हजार रुपये प्रतिमाह की सम्मान पेंशन देने की भी सिफारिश की गई।
सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने कहा कि राज्य सरकार पत्रकारों के कल्याण और सम्मान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। संकटग्रस्त पत्रकारों और उनके आश्रितों को समय पर सहायता उपलब्ध कराने के लिए सूचना विभाग संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रहा है और ऐसे मामलों के त्वरित निस्तारण के लिए नियमित रूप से समिति की बैठकें आयोजित की जा रही हैं।
बैठक में अपर निदेशक आशीष कुमार त्रिपाठी, संयुक्त निदेशक के.एस. चौहान, वरिष्ठ वित्त अधिकारी शशि सिंह सहित समिति के सदस्य लक्ष्मण सिंह नेगी, अमित शर्मा और शशि शर्मा मौजूद रहे।