Breaking News
  • Home
  • अन्य
  • हल्द्वानी में उत्तराखण्ड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री, उत्तराखण्ड के भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत वीवीआईपी ड्यूटी में लगे सभी अधिकारियों की ब्रीफिंग ली गई।

हल्द्वानी में उत्तराखण्ड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री, उत्तराखण्ड के भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत वीवीआईपी ड्यूटी में लगे सभी अधिकारियों की ब्रीफिंग ली गई।

By on November 9, 2021 0 213 Views

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा दिनांक 10.11.2021 को हल्द्वानी क्षेत्र में उत्तराखण्ड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री, उत्तराखण्ड के भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत वीवीआईपी ड्यूटी में लगे सभी अधिकारियों की ब्रीफिंग ली गई। ब्रीफिंग के दौरान सभी उपस्थित अधिकारियों से रूट डाइवर्जन, पार्किंग व्यवस्था तथा पुलिस प्रबंध का जायजा लिया गया। महानुभाव के भ्रमण कार्यक्रम हेतु हेलीपेड व्यवस्था, कार्केड प्लान, रूट व्यवस्था तथा कार्यक्रम स्थल पर जनता के लिए सुविधा वैकल्पिक व्यवस्था, यातायात की व्यवस्था, बैरियर ड्यूटी, मेडिकल व्यवस्था, बीडीएस टीम, स्क्रीनिंग एवं फ्रिस्किंग टीम, अग्निशमन व्यवस्था, संचार एवं अभिसूचना तंत्र की भूमिका के संबध में भी चर्चा की गई।

ब्रीफिंग के दौरान डॉ0 जगदीश चंद्र, अपर पुलिस अधीक्षक नगर हल्द्वानी, श्री सर्वेश पवार एसपी नैनीताल (क्षेत्राधिकारी लालकुआं), प्रमोद कुमार साह क्षेत्राधिकारी यातायात,शान्तनु पाराशर क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, भूपेंद्र सिंह धोनी क्षेत्राधिकारी भवाली, बलजीत सिंह भाकुनी क्षेत्राधिकारी रामनगर, भूपेंद्र सिंह भंडारी क्षेत्राधिकारी लाइन रुद्रपुर, सभी प्रशिक्षु सीओ, अरुण कुमार सैनी प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी, राकेश माहरा, निरीक्षक यातायात हल्द्वानी, महेश चंद्रा प्रतिसार निरीक्षक नैनीताल, अन्य थानों के प्रभारी, निरीक्षक व उपनिरीक्षक आदि मौजूद रहे।