- Home
- उत्तराखण्ड
- गर्जिया मंदिर के समीप कोसी नदी में डूबने से दो लोगो की मौत।
गर्जिया मंदिर के समीप कोसी नदी में डूबने से दो लोगो की मौत।
रामनगर। रामनगर गर्जिया देवी मंदिर के समीप कोसी नदी में डूबने से दो लोगो की मौत हो गई। आपको बता दें कि मुरादाबाद निवासी आशियाना कॉलोनी के दो व्यक्ति रामनगर गर्जिया देवी मंदिर पहुंचे। दोनो व्यक्ति जब नदी में नहाने के लिए जा रहे थे तो मौके पर मौजूद लोगो ने मना किया। बावजूद इसके यह दोनो व्यक्ति नहाने के लिए नदी में कूद गए। तभी थोड़ी देर सूचना पुलिस को दी गई कि दो व्यक्ति कोसी नदी में डूब गए, सूचना के आधार पर पुलिस ने द्वारा फायर कर्मियों को सूचना देकर बुलाया गया, मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम ने काफी देर तक कड़ी मेहनत के बाद दोनो व्यक्तियों के शवों को निकाल लिया। दोनो व्यक्ति के कपड़ो से मिली आई डी से पता चला है कि दोनो व्यक्ति नाम गौरव भाटिया, और अतुल कुमार जिला मुरादाबाद के आशियाना कॉलोनी के बताए जा रहे हैं।

