वृक्षारोपण दिवस जड़ी बूटी के पौधे रोपे मनाया गया।
कालाढुंगी।(शाकिर हुसैन)उत्तराखंड हल्द्वानी महिला योग सिमिति द्वारा प्राकृतिक संपदा को सुरक्षित करने व पर्यावरण संरक्षण करने हेतु वृक्षारोपण माह के अन्तर्गत, 4जुलाई से 10 अगस्त तक जड़ी बूटी दिवस के रूप में मनाया गया,जिसमे पौधरोपण, पौधवितरण, वृक्षारोपन, कार्यक्रम किया गया,जिसमेंग्रामीण क्षेत्रों में औषधीय वाले पौधे तुलसी,गिलोय, एलिबेरा, पत्थरचड्डा,पान, अश्वगंधा, आंवला, पपीता,नींबू, आदि पौधें लगाए गए।क्षेत्र वासियों को आयुर्वेदिक पौधों का महत्व उपयोग के बारे मे बताया, ग्रामीण क्षेत्रों में प्राथमिक चिकित्सा के रूप में आयुर्वेदिक पौधों का ही उपयोग किया जाता है।इस कार्यक्रम में, पुष्पा पाठक, मंजू शर्मा, चम्पा पलड़िया, हेमा सनवाल, रीना, प्रभा बिष्ट, आदि, कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

