Breaking News
  • Home
  • अन्य
  • देहरादून में लगी भीषण आग, 70 झोपड़ियां जलकर हुई खाक

देहरादून में लगी भीषण आग, 70 झोपड़ियां जलकर हुई खाक

By on May 6, 2024 0 617 Views

देहरादून। रविवार को देहरादून के सहसपुर थाना क्षेत्र के भाऊवाला में सुंदरवन बस्ती में आग लग गई। अचानक आग लगने के कारण वहां अफरा-तफरी मच गई।

देहरादून में सुंदरवन बस्ती में आग लगने से हड़कंप मच गया। आग लगने के कारण यहां 70 झोपड़ियां जलकर खाक हो गई। यहां रहने वाले लोगों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की लेकिन कोशिश नाकाम रही। आग की जानकारी मिलते ही सेलाकुई फायर स्टेशन से दमकल वाहन मौके पर पहुंचे और आग बुझाई।