Breaking News

By on March 29, 2026 0 32 Views

नई दिल्ली/देहरादून। उत्तराखंड के श्रम विभाग ने डिजिटल गवर्नेंस के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। SKOCH Group द्वारा आयोजित समारोह में उत्तराखंड बिल्डिंग एंड अदर कंस्ट्रक्शन वर्कर्स वेलफेयर बोर्ड को उसके नवोन्मेषी लेबर सेस कलेक्शन मैनेजमेंट सिस्टम के लिए स्वर्ण पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

यह प्रतिष्ठित सम्मान श्रम आयुक्त पी.सी. दुम्का ने प्राप्त किया।

LCCMS पोर्टल, जिसे उत्तराखंड बिल्डिंग एंड अदर कंस्ट्रक्शन वर्कर्स वेलफेयर बोर्ड द्वारा विकसित किया गया है, श्रम कल्याण योजनाओं में पारदर्शिता, जवाबदेही और दक्षता सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण डिजिटल पहल है। इस पोर्टल ने पारंपरिक मैनुअल व्यवस्था को पीछे छोड़ते हुए एक आधुनिक और ऑनलाइन कार्यप्रणाली स्थापित की है।

इस परियोजना की सफलता को देखते हुए श्रम और रोजगार मंत्रालय ने भी इसे अन्य राज्यों में लागू करने योग्य मॉडल के रूप में अपनाने के निर्देश दिए हैं, जो उत्तराखंड के लिए गौरव का विषय है।

मुख्यमंत्री के निर्देश पर शुरू हुई पहल

यह पहल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन और निर्देशों के अनुरूप शुरू की गई थी। मुख्यमंत्री ने सुशासन, जवाबदेही और डिजिटल इंडिया के उद्देश्यों को मजबूत करने के लिए श्रम विभाग को एक प्रभावी डिजिटल प्रणाली विकसित करने के निर्देश दिए थे।

इन्हीं निर्देशों के तहत श्रम आयुक्त पी.सी. दुम्का के नेतृत्व में यह पोर्टल तैयार किया गया, जो आज सुशासन का सफल उदाहरण बन चुका है।

श्रम आयुक्त पी.सी. दुम्का ने कहा कि यह सम्मान मुख्यमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व और विभागीय टीम के समर्पित प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने बताया कि LCCMS अब पूरी तरह से ऑनलाइन, पारदर्शी और जवाबदेह प्रणाली के तहत कार्य कर रहा है।

उत्तराखंड श्रम विभाग की यह उपलब्धि न केवल राज्य के लिए गर्व का विषय है, बल्कि पूरे देश में डिजिटल प्रशासन और श्रम कल्याण के क्षेत्र में एक प्रेरणास्रोत के रूप में उभर रही है।