Breaking News
  • Home
  • राजनीति
  • उत्तराखंड में 7 अप्रैल को होगी भारी बारिश और बर्फबारी, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

उत्तराखंड में 7 अप्रैल को होगी भारी बारिश और बर्फबारी, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

By on April 7, 2026 0 17 Views

उत्तराखंड में अप्रैल के महीने में भी बारिश का दौर जारी है। प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट बदलने वाला है। मौसम विभाग ने 7 और 8 अप्रैल के लिए भारी बारिश और बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग की ओर से जारी किये पूर्वानुमान के अनुसार 7 अप्रैल को रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले में भारी बारिश हो सकती है। जिसे देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वैज्ञानिकों की माने तो इन जिलों में गर्जना के साथ-साथ 3300 मीटर और उससे ऊंचे स्थानों पर बर्फबारी होने की संभावना है।

मौसम विभाग की माने तो 8 अप्रैल (8 april uttarakhand weather update) को भी उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले में ही बारिश होगी। साथ ही ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होगी। वैज्ञानिकों ने 8 अप्रैल के लिए इन सभी जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।