नेशनल हाईवे 309 पर कार और बाइक की जोरदार भिड़ंत, एक की मौत
रामनगर।रामनगर-काशीपुर नेशनल हाईवे 309 पर कार और बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई।जिसमें कार पलट गया और कार सवार की मौके पर ही मौत हो गई।जबकि बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।पुलिस के अनुसार शुक्रवार की देर रात रामनगर-काशीपुर हाईवे 309 ग्राम हिम्मतपुर ब्लॉक नई बसती मे तेज़ रफ़्तार UK04F3606 नम्बर की कार और uao4d-7358 प्लेटिना बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई।जिसमें कार में सवार ग्राम जस्सागांजा निवासी दीपक पंत उम्र 34 वर्ष पुत्र शेखर चंद्र पंत की मौके पर ही मौत हो गई जबकि
हिम्मतपुर ब्लॉक निवासी विशाल बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।मृतक दीपक और घायल विशाल को पिरूमदारा चौकी पुलिस द्वारा 108 एंबुलेंस की मदद से सरकारी अस्पताल में ले जाया गया।पिरूमदारा चौकी इंचार्ज भगवान सिंह मैहर ने बताया कि ग्राम हिम्मतपुर ब्लॉक नई बसती के समीप कार और बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई।जिसमें कार सवार दीपक पंत की मौत हो गई जबकि विशाल गंभीर रूप से घायल हो गया।दोनों को रामनगर के सरकारी अस्पताल ले जाया गया है।उन्होंने बताया कि दीपक पंत सलट जिलाअल्मोड़ा के कॉलेज में बाबू के पद पर कार्यरत था और वह सलट से रामनगर होते हुए अपने घर जा रहा था।बताया कि उसके दो पुत्रियां हैं।मौत की खबर से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।मृतक के शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है जबकि घायल का उपचार सरकारी अस्पताल में चल रहा है।पोस्टमार्टम की कार्यवाही शनिवार की सुबह सरकारी अस्पताल मे की जाएगी।उन्होंने बताया कि हादसे के मामले की जांच की जा रही हैं।

