Breaking News
  • Home
  • अन्य
  • रामनगर पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध कार्यवाही की

रामनगर पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध कार्यवाही की

By on November 27, 2021 0 193 Views

रामनगर।नशा मुक्ति अभियान के तहत रामनगर पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध कार्यवाही की है ।पिरूमदारा के जंगलों में अवैध रूप से संचालित कच्ची शराब की भट्टियों सहित लगभग 5000 लीटर लाहन नष्ट किया गया है
पुलिस द्वारा नशा मुक्ति अभियान के तहत भगवान सिंह महर चौकी प्रभारी पीरुमदारा रामनगर के नेतृत्व में चौकी पुलिस द्वारा पीरुमदारा क्षेत्र के कंदला के जंगलों मे काबिंग के दौरान अवैध रूप से संचालित कच्ची शराब की भट्टियों को तोड़कर लगभग 5000 लीटर लहन नष्ट किया गया।उन्होंने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
इस दौरान नीरज कुमार दलजीत सिंह नीरज पाल समेत अन्य पुलिस कर्मी अभियान में मौजूद रहे