Breaking News
  • Home
  • अन्य
  • वन प्रभाग की अवैध खनन को लेकर कार्यवाही जारी, चार वाहन पकड़ किए सीज।

वन प्रभाग की अवैध खनन को लेकर कार्यवाही जारी, चार वाहन पकड़ किए सीज।

By on November 27, 2021 0 257 Views

रामनगर।तराई पश्चिमी वन प्रभाग की संयुक्त टीम ने अवैध खनन मे चार वाहन पकड़े हैं।वन विभाग ने चारों वाहनों को सीज कर दिया गया है।तराई पश्चिम वन प्रभाग के डीएफओ बलवन्त सिंह शाही ने बताया कि संयुक्त टीम ने गश्त के दौरान अवैध खनन मे चार वाहन पकड़े हैं।उन्होंने बताया कि चालक से प्रपत्र मांगने पर वह दिखा नहीं पाया।उन्होंने बताया कि चारों वाहनों को सीज कर दिया गया है।इस दौरान टीम में डीएफओ बलवन्त सिंह शाही एसडीओ शिशुपाल सिंह रावत देवेंद्र सिंह रजवार रेंजर संतोष कुमार पंत रेन्जर विनोद कुमार आदि शामिल रहें।