Breaking News
  • Home
  • राजनीति
  • गंगोत्री से BJP प्रत्याशी और समर्थकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, पढ़िये पूरा मामला…

गंगोत्री से BJP प्रत्याशी और समर्थकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, पढ़िये पूरा मामला…

By on January 23, 2022 0 232 Views

उत्तरकाशी: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव चुनाव के लिए बस कुछ ही वक्त बचा है। इस बीच उत्तरकाशी जिले में भी आचार संहिता के उल्लंघन के मामले लगातार बढ़ने लगे हैं। अभी तक उल्लंघन में सात व्यक्तियों को नोटिस दिए गए हैं, जबकि शुक्रवार देर रात गंगोत्री विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी सुरेश चौहान और उनके 40-50 समर्थकों के खिलाफ भी धारा 144 के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज किया गया है।

गंगोत्री विधानसभा के रिटर्निंग ऑफिसर चतर सिंह चौहान ने बताया कि 144 के उल्लंघन करने पर भाजपा प्रत्याशी सुरेश चौहान और उनके समर्थकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। शुक्रवार की शाम को में एफएस ( उड़न दस्ता ) ने सुरेश चौहान और उनके अज्ञात 40-50 समर्थकों को देवीधार से उत्तरकाशी के मध्य जगह-जगह पर भीड़ एकत्रित करते हुए पाया, जबकि जिले में धारा 144 लागू है। उड़न दस्ता की टीम की ओर से उपलब्ध कराई गई वीडियो, फोटो और रिपोर्ट के आधार पर यह कार्रवाई की गई है।