Breaking News
  • Home
  • देश विदेश
  • सास को भारी पड़ा समझाना, बहू ने सास पर ब्लेड से हमला कर दिया कातिलाना, हाथ में लगाना पड़े 12 टांके…

सास को भारी पड़ा समझाना, बहू ने सास पर ब्लेड से हमला कर दिया कातिलाना, हाथ में लगाना पड़े 12 टांके…

By on January 29, 2022 0 512 Views

उज्जैन/मध्यप्रदेश : बेटे और बहू का झगड़ा रोकने के लिए पहुंची एक महिला पर उसकी बहू ने ब्लेड से हमला कर दिया। इससे महिला के दोनों हाथों की हथेलियों में 12 टांके लगाना पड़े। देवासगेट पुलिस ने शिकायत दर्ज की है। पुलिस ने बताया कि तुलसी नगर निवासी प्रियंका पत्नी रजत साहू ने घर में हुए विवाद के बाद अपनी सास राजकुमारी पत्नी दिलीप कुमार साहू उम्र 50 साल पर ब्लेड से हमला कर दिया। इसमें महिला की दोनों हथेलियां बुरी तरह से कट गई हैं। उसे इलाज के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया है। महिला की दोनों हथेलियों पर 12 टांके आए हैं। पुलिस ने बताया कि सास पर हमला करने के बाद प्रियंका देवासगेट थाने पहुंची और सास-ससुर पर दहेज प्रताडा की शिकायत कर दी। पुलिस ने उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती राजकुमारी साहू के बयान दर्ज किए हैं।

बेटे-बहू को समझाने गई थी महिला

राजकुमारी ने पुलिस का बताया कि उनकी बहू प्रियंका के जीजा तिरुपति धाम में रहते हैं। बुधवार को उनका जन्मदिन था, बहू ने बेटे रजत को साथ चलने के लिए कहा था लेकिन काम होने की वजह से वह गया नहीं और प्रियंका को गाड़ी लेकर जाने का बोल दिया। प्रियंका शाम को सात बजे घर लौट आई थी। जिसके बाद पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया था।