Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • दो पक्षों में मारपीट के बाद चार लोगों पर मुकदमा दर्ज – पुलिस जांच में जुटी

दो पक्षों में मारपीट के बाद चार लोगों पर मुकदमा दर्ज – पुलिस जांच में जुटी

By on February 23, 2022 0 221 Views

रामनगर।मोहल्ला खताड़ी मैं दो पक्षों में किसी बात को लेकर लाठी डंडो के साथ जमकर मारपीट हो गई।जिसमें कई लोग घायल हो गए।पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर 4 लोगों के नाम मुकदमा दर्ज किया।मोहल्ला खताड़ी निवासी परवीन जहाँ ने पुलिस को दी तहरीर मैं बताया कि उनके पड़ोस मैं रहने वाले अब्दुल वहीद ने घर में घुसकर बिना किसी बात के गाली गलौज कर मारपीट की ओर जान से मारने की धमकी देते हुए फ़रार हो गया।उन्होंने बताया कि वह घर में अकेली थी।वहीं दूसरे पक्ष की ओर से अब्दुल वहीद ने पुलिस को दी तहरीर मैं बताया कि परवीन जहाँ अब्दुल रशीद और उसकी पुत्री इकरा तीनों ने घर में घुसकर गाली गलौज करते हुए लाठी डंडो से मारपीट की ओर जान से मारने की धमकी भी दी। एसएसआई प्रेम विश्वकर्मा ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर अब्दुल वहीद परवीन अब्दुल रशीद और इकरा के खिलाफ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।