Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • ग्राम चैनपुरी जस्सागांजा स्थित झोपड़ी में लगी आग – तीन मवेशी जिंदा जले

ग्राम चैनपुरी जस्सागांजा स्थित झोपड़ी में लगी आग – तीन मवेशी जिंदा जले

By on February 27, 2022 0 179 Views

रामनगर। रामनगर क्षेत्र अंतर्गत कालू सिद्ध मंदिर के समीप चैनपुरी गांव मै संजय की झोपड़ी मै शॉर्ट सर्किट से आग लग गयीं।फायर स्टेशन रामनगर से फायर यूनिट आवश्यक उपकरणों के साथ घटनास्थल पर पहुँचे तो मौके पर जाकर देखा तो आग झोंपड़ी मै लगी थी जो तेजी से विकराल रूप धारण कर चुकी थी और जिससे आसपास की झोपड़ियों में आग लगने की संभावना थी। कड़ी मशक्कत के बाद पूर्ण रूप से आग को बुझाया गया।फ़ायर स्टेशन अधिकारी रामधारी सिंह यादव ने बताया कि आग मै 03 मवैसी जल कर मर गए और एक मवैसी गंभीर रूप से जल गया था जिसे टीम द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद आग से बाहर निकाला गया। उन्होंने बताया कि झोपड़ी में रखें दस हजार रुपये पांच कुंतल गेहूं पांच कुन्तल चावल और दस कुन्तल भूसा जलकर खाक हो गया।बताया कि पीड़ित व्यक्ति को हजारों रुपये का नुकसान हुआ है।इस दौरान फायर स्टेशन से आग बुझाने वालों में उमेश चंद्र
अजय कुमार , रविंद्र कुमार, मनोज कुमार, यादों लाल, सलीम अहमद मो अशरफ आदि मौजूद रहे।