Breaking News

नैनीताल मार्ग में फिर पलटी मिनी बस।

By on May 28, 2022 0 262 Views

कालाढूंगी। गुरुवार को कालाढूंगी-नैनीताल मार्ग में एक मिनी बस पलट जाने के बाद शुक्रवार को इसी स्थान पर एक मिनी बस फिर से पलट गई। हांलाकि इस बस के चालक की सूझबूझ ने पर्यटकों की जान बचा ली। पुणे महाराष्ट्र के पर्यटक मिनी बस संख्या डीएल 1 वीसी 2719 से नैनीताल घुमकर वापस लौट रहे थे कि कालाढूंगी के निकट आकर उनकी बस सड़क पर पलट गई। चालक भैरवदत्त जोशी ने बताया बस के ब्रेक फेल होने के कारण उन्होंने मौका देखकर बस को पहाड़ी से टकराकर सड़क पर पलटाने के प्रयास किया, जो ऐसा ही हुआ। सबको पहले ही सतर्क कर दिया गया था, जिस वजह से सभी पर्यटक बच गए। बस में पुणे महाराष्ट्र निवासी सारंग कमलाकर के परिवार को तकरीबन 10 लोग सवार थे। सूचना मिलते ही कालाढूंगी पुलिस व नायब तहसीलदार वाईके पांडे मौके पर पहुंच गए थे। गौरतलब है कि उक्त स्थान नैनीताल मार्ग में लगभग आधा किमी सीधा मार्ग है, जिस वजह से बाहरी चालक पहाड़ से उतर जाने की आशंका करते हुए वाहनों की रफ्तार बढ़ा देते हैं, और यहां भयंकर मोड़ आ जाता है। जिस कारण यहां आए दिन हादसे होते रहते हैं। इस आधे किमी के सीधे मार्ग में 4 स्थान पर स्पीड ब्रेकर बनाये जाने की आवश्यकता है।
फोटो। सड़क पर पलटी मिनी बस।