Breaking News

कच्ची शराब के साथ दो युवक गिरफ्तार।

By on July 23, 2022 0 206 Views

कालाढूंगी। 66 पाउच कच्ची शराब के साथ दो युवक गिरफ्तार।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल द्वारा नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थानाध्यक्ष कालाढूंगी के निर्देशन पर उप निरीक्षक वीरेंद्र सिंह बिष्ट चौकी प्रभारी बेलपड़ाव द्वारा चौकी बेलपड़ाव क्षेत्र अंतर्गत ग्राम उदयपुर में रसपाल सिंह के आंगन के बाहर से अभियुक्त संदीप सिंह पुत्र अर्जुन सिंह उम्र 24 वर्ष व अभियुक्त तेजा सिंह पुत्र चानन सिंह उम्र 24 वर्ष निवासीगण ग्राम इटवा, बन्ना खेड़ा थाना बाजपुर, जनपद उधम सिंह नगर को वाहन संख्या यूके 06 एम 1369 मोटरसाइकिल से 66 पाउच अवैध कच्ची शराब परिवहन करते हुए गिरफ्तार कर धारा 60/ 72 आबकारी अधिनियम के गिरफ्तार किया गया।इस दौरान
उपनिरीक्षक वीरेंद्र सिंह बिष्ट सहित लेखराज सिंह , जसवीर सिंह आदि मौजूद थे।